स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विकास खण्ड अधिकारी जयेश सिंह हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत18 हजार तिरंगा का वितरण किया गया। इन्हें 32 हजार घरों पर तिरंगा का फहराया जाएगा। शनिवार को बीडीओ जयेश सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के कटघरा शंकर के शहीद स्मारक से आजादी का 75 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के मद्देनजर ग्राम प्रधानों और बीडीसी तथा आम लोगों को वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सप्ताह के मध्य हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कटघरा शंकर सहित दर्जनों गांवों में ग्रामीणों के बीच तिरंगा का वितरण किया। इस मौके पर अभियान के तहत 18 हजार तिरंगा झंडा का वितरण किया गया। 32 हजार घरों पर तिरंगा का फहराया जाना होना है। इस मौके पर क्षेत्र के फतेहपुर मण्डाव,मर्यादपुर, डुमरी, कंधरापुर, ढिलई फिरोजपुर,भेलउर लठिया आदि जगहों पर तिरंगा का वितरण किया। इस मौके पर भोला कनौजिया,जगदीश राजभर,अंजर उस्मानी पन्नू,अजीत मौर्य, सर्वेश यादव, सुनील राजभर आदि रहे।