फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फावड़े से पत्नी की हत्या कर पहुंच गया थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना के ताजोपूर गांव में शनिवार की सुबह एक युवक ने फावड़े से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी थाने पहुंच कर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस हत्या की वजह अवैध संबंध को लेकर दंपती के बीच विवाद बता रही है।
विज्ञापन

एसओ सरायलखंसी केके गुप्त ने बताया कि बताया कि कृपादेवी (38) पत्नी देवेंद्र सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताहिरपुर गांव की निवासी थी। वह पिछले 10 साल से अपने पति और दो बच्चों के साथ ताजोपुर गांव स्थित अपने मकान में रहती थी। देवेंद्र यादव की यह दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। देवेंद्र यादव खेती करता है। शनिवार की सुबह पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। देवेंद्र ने कृपादेेेवी पर फावडे़ से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद भागते हुए थाने पहुंचकर घटना की जानकारी देते हुए खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसके साथ मौके पर पहुंची और फारेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल शुरू कर दी। थाना प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि पत्नी के अवैध संबंध के शक में नाराज पति ने वारदात को अंजाम दिया। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है पुलिस जांच कर रही है।
दो लड़के पिता से अलग रहते हैं
देवेंद्र खेती किसानी के अलावा उसकी सलाहाबाद चट्टी पर पान की दुकान थी, उसकी पहली पत्नी से दो लड़के थे जो उससे अलग रहते हैं। देवेंद्र अपनी दूसरी पत्नी कृपादेेेवी और उससे पैदा हुए दो लड़कों के साथ ताजोपुर गांव स्थित अपने मकान में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें