फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को अर्पित किया श्रद्धासुमन

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। शहीदों के सम्मान में मधुबन के कठघरा शंकर स्थित शहीद स्मारक पर बृहस्पतिवार को चौरीचौरा शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिले के प्रभारी और राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग सुरेश पासी ने किया। प्रभारी मंत्री ने अमर शहीदों के परिवारिजनों के साथ सीमा पर शहीद हुए जवानों के परिवार के सदस्यों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने सन 1942 में स्वतंत्रता आंदोलन में मधुबन में शहीद हुए बनवारी यादव, हनीफ दर्जी, कुमार मांझी, शलक्षनपति कोइरी, मुन्नी कुंवर, राम नक्षत्र पांडे, रघुनाथ भर, राजदेव वाढू, रमापति तिवारी, सोमर गडेरी, शिवघन हरिजन के स्मारक पर पुष्प अर्जित किया गया। इसके उपरांत मंत्री सहित सभी अधिकारी, कर्मचारी तथा स्कूल के बच्चों की तरफ स शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्य मंत्री द्वारा शहीद के परिजनों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। इसके उपरांत राज्य मंत्री की तरफ से सीमा पर शहीद हुए स्व. अखिलेश ग्राम-कुचाई एवं स्व. जयराम यादव ग्राम-खजुहा के परिवारजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा कि चौरीचौरा शताब्दी समारोह प्रदेश के 75 जनपद में प्रत्येक विकासखंड में मनाया जा रहा है। चौरीचौरा कांड चार फरवरी 1922 को ब्रिटिश भारत में संयुक्त राज्य के गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा में हुई थी, जब असहयोग आंदोलन में भाग लेने वाले प्रदर्शनकारियों का एक बड़ा समूह पुलिस के साथ भिड़ गया था। जवाबी कार्रवाई में प्रदर्शनकारियों ने हमला किया और एक पुलिस स्टेशन में आग लगा दी थी, जिससे उनके सभी कब्जेधारी मारे गए। इस घटना के कारण तीन नागरिकों और 23 पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी। इस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला गन्ना अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, उप जिलाधिकारी मधुबन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
इस दौरान सुभागी देवी इंटर कॉलेज की छात्रा द्वारा वंदना गीत एवं सरिता गुप्ता द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। सोनी धापा इंटर कॉलेज के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, शहीद इंटर कॉलेज की बालिकाओं द्वारा गीत, इंदरा गांधी पीजी कॉलेज मर्यादपुर के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बच्चों द्वारा पुलवामा हमले पर झांकी प्रस्तुत की गई। शहीद स्मारक कटघरा शंकर विकासखंड मधुबन का प्रांगण अमर शहीदों का बलिदान याद करेगा हिंदुस्तान, मधुबन के शहीद, भारत माता की जय, वंदे मातरम से गूंज उठा।
राज्यमंत्री ने दिव्यांगों को वितरित की ट्राई साइकिल
इस दौरान राज्यमंत्री सुरेश पासी ने द्वारा दिव्यांगों को ट्राई साइकिल एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभांवित लाभार्थियों चंपा देवी, उर्मिला देवी, कृष्णा देवी, बेचनी देवी, रीना देवी एवं सहोदरी देवी को स्वीकृति पत्र दिया गया। इस अवसर पर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजना योजना सहित सहित सभी विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का स्टाल लगाकर लोगों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें