चंद्रशेखर की श्रद्धांजलि जुलुस निकलते लोग
चंद्रशेखर की उन्नीसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर चिरैयाकोट स्थित आवास से रामपुर जहानागंज स्थित स्मारक ट्रस्ट तक एक विशाल जुलूस निकाला गया।
जुलूस में सैकड़ों वाहनों और हजारों समर्थकों ने भाग लिया। आजमगढ़-मऊ के विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह ''रिशु'' और पूर्व ब्लॉक प्रमुख रानीपुर अरुण कुमार सिंह ने जुलूस का नेतृत्व किया। चिरैयाकोट से शुरू हुआ यह काफिला नारे लगाते हुए रामपुर जहानागंज पहुंचा।
जुलूस में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, समाजसेवी और चंद्रशेखर तथा यशवंत सिंह के समर्थक शामिल हुए। पूरे मार्ग में लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विक्रांत सिंह रिशु, अरुण कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, मोनू यादव, धीरेंद्र सिंह, बिन्नू पांडे, सतीश सिंह, सुभाष सिंह, राहुल सिंह, अविनाश सिंह और रविशंकर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।