फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमंथप्पा के निधन से लोग मर्माहत, दी श्रद्धांजलि

Thu, 11 Feb 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लेशियर के बर्फ में 144 घंटों तक दबे रहने के दौरान मौत को चुनौती देने वाले जांबाज सैनिक हनुमंथप्पा आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया।
विज्ञापन



यह सूचना मिलते ही चारों तरफ शोक की लहर छा गई। भाजपा सहित कई संगठनों ने शोक सभाएं आयोजित कर हनुमंथप्पा सहित देश की सीमा की रखवाली करते हुए ग्लेशियर के तूफान में प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद सैनिकों को नमन करते हुए भाव भीनी श्रद्धांजलि दिया।


भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि हनुमंथप्पा सहित जिन नौ सैनिकों ने देश की सीमा की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। देशवासी कभी इन्हें भुला नहीं सकते। पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दूबे ने कहा कि हनुमंथप्पा युगों युगों तक भुलाए नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन



वरिष्ठ पार्टी नेता पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अरिजीत सिंह ने कहा कि अद्भुत जीवट के धनी हनुमंथप्पा की स्वास्थ्य लाभ के लिए करोड़ों देशवासी प्रार्थनाएं दुआएं कर रहे थे, लेकिन प्रक़ृति ने उन्हें हमसे छीन लिया।


इससे समूचे देशवासी दुखी हैं। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ,संतोष सिंह, आनंद प्रताप सिंह,  प्रवीण गुप्ता, आनंद रैकवार, भारत भीम , जनार्दन, विजय राजभर, विजय राजभर , सत्यमित्र सिंह, प्रहलाद वर्मा और विजय प्रताप वर्मा आदि ने दिवंगत सैनिकों को श्रद्घांजलि समर्पित किया।
विज्ञापन



उधर गांव बचाओ मोर्चा ने कलेक्ट्रेट पर धरना स्थल पर लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ने हनुमंथप्पा सहित ग्लेशियर में प्राण गंवाने वाले सभी जवानों को श्रद्घासुमन अर्पित किया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें