फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटके नहीं सह सके मकान, ढहे

Sat, 25 Apr 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में शनिवार को आए भूकंप से भले ही कोई बड़ी हानि नहीं हुई, लेकिन कई स्थानों पर मकानों के गिरने से कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



बोझी संवाददाता के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के परानपुर गांव में बरामदे की छत गिरने से उसमें बैठी 70 वर्षीय महिला बृजमाती गंभीर रूप से घायल हो गई।


ग्रामीणों ने उसे आनन फानन एंबुलेंस मंगाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़रांव ले जाकर भर्ती कराया गया। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बेलभद्रपुर हाटा गांव निवासी रामधनी यादव पुत्र पलकधारी का खपरैल का मकान गिर गया।


 इससमें रखा सभी घरेलू सामान नष्ट हो गया। इनके पड़ोस के ही अखिलेश यादव पुत्र रामरूप के मकान का अगला हिस्सा बरामदा ढह गया। टेघना गांव के जंगीलाल का नलकूप धराशायी हो गया।
विज्ञापन



 दोहरीघाट थाना क्षेत्र के भुवनचक गांव निवासी अखिलानंद की छत में दरार पड़ गई। कोपागंज संवाददाता के अनुसार कोपाकोहना गांव निवासी प्रेमचंद्र पुत्र स्व. श्रीपति का मकान भूकंप से धराशायी हो गया।


उसकी पत्नी घर से बाहर औरतों से बातचीत कर रही थी और बच्चे स्कूल गए थे। इसके चलते किसी किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई। घोसी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में भूकंप आने से लोगों में दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन



 लोग अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। दोबारा झटका महसूस होने पर लोग और दहशत में पड़ गए। रानीपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस होने पर लोगों में अफरा तफरी का माहौल रहा।


 सरसेना संवाददाता के अनुसार चिरैयाकोट बाजार सहित आस पास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस होने पर लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें