फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाइवे पर गिरा पेड़, एक घंटे रहा जाम

विज्ञापन
नगर के भुजौटी स्थित नेशनल हाइवे पर टूटकर गिरा पेड़, लगा जाम। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर के भुजौटी में गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाईवेे पर पेड़ गिरने से सोमवार को करीब एक घंटे जाम रहा। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह से तेज हवाओं को बीच भुजौटी आफिसर्स कालोनी के पास एक पेड़ बीच सड़क पर गिर गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई वाहन पेड़ की चपेट में नहीं आया। पेड़ गिरने से नेशनल हाईवेे गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों और नगर पालिका के साथ वन विभाग के लोगों ने पेड़ को काटकर आवागमन चालू कराया। इस दौरान वाहनों में यात्रा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें