अमिला। घोसी तहसील क्षेत्र के सोनाडीह गांव निवासी डॉ. एचएन सिंह पटेल की बेटी मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली वैष्णवी सिंह ने सोमवार को बाबा थानी दास के धूनी पर मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। वैष्णवी ने परिसर में पौधरोपण किया।
पंजाब के लुधियाना में इंपीरियल डिलीट की ओर से आयोजित मिस इंडिया यूनिवर्स 2020 में वैष्णवी ने खिताब पर कब्जा जमाया था।वैष्णवी डॉ एच एन सिंह पटेल की तीन पुत्रियों में सबसे बड़ी है। मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद वह घर आई हुई है। इस मौके पर डॉ एच एन सिंह पटेल, अनीता सिंह, ग्राम प्रधान सीताराम सिंह, राजेश सिंह ,रमाकांत सिंह ,शास्वत सिंह ,मनोज राजभर,विक्रम सिंह ,सुरेंद्र पटेल, जनार्दन पटेल, कमलेश पटेल, वीरेंद्र पटेल, लय सिंह आदि मौजूद रहे।
मिस यूनिवर्स वैष्णवी को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
मऊ। लोक कल्याण सेवा न्यास परिवार की तरफ से सोमवार को एक प्लाजा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ में आयोजित मिस इंडिया यूनिवर्स 2020-21 का खिताब जीतने पर वैष्णवी सिंह को स्मृति चिह्न तथा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
न्यास के अध्यक्ष आनंद सिंह ने पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए वैष्णवी सिंह को एक आम का पौधा भेंटकर उनके स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना की। मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. रुचिका मिश्रा ने कहा कि वैष्णवी ने कड़ी मेहनत के बल पर जो मुकाम हासिल किया है वह काबिले तारीफ है। कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। जिसमें गार्गी एवं शनाया द्वारा स्वागत नृत्य, दो मूक बधिर बहनों द्वारा नृत्य, ग्रामीण अंचल की छोटी छोटी बालिकाओं द्वारा योग का प्रदर्शन किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सब इंस्पेक्टर विंध्यवासिनी पांडेय रहीं। इस अवसर पर मीना अग्रवाल, कृष्णा खंडेलवाल, हुमैरा खातून, पूनम नाथ गुप्ता, आभा त्रिपाठी, पूजा राय, विनीता पांडेय, डॉ. नम्रता श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। संचालन संगीता द्विवेदी ने किया।