फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: छह दिन बाद भी सड़क से नहीं हटाए गए आंधी से गिरे पेड़

विज्ञापन
मधुबन मझवारा मार्ग स्थित चचाईपार सड़क पर गिरा पेड़।संवाद
विज्ञापन
रामपुर बेलौली क्षेत्र में बीते तीन जून को तेज हवाओं के साथ आई बारिश से दर्जनों पेड़, बिजली के खंभे और टीन शेड उड़ गए थे। मधुबन तहसील के चचाईपार चट्टी के पास सड़क पर गिरे पेड़ को छह दिन बाद भी नहीं हटाया जा सका है, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पवन गुप्ता, महेंद्र, सनोज चौहान, ओमप्रकाश, दिनेश यादव आदि लोगों ने बताया कि बिजली का खंभा टूट जाने से आपूर्ति बाधित हो गई थी, जो चार दिन बाद बहाल हुई।
मधुबन-मझवारा मार्ग पर भी दर्जनों पेड़ गिरे थे। सूचना देने के बाद भी वन विभाग द्वारा पेड़ नहीं हटाए गए, जिसके बाद ग्रामीणों ने स्वयं मेहनत करके सड़क को खाली कराया। हालांकि सड़क पर पड़ी बड़ी टहनियों को हटाना अब भी मुश्किल बना हुआ है, क्योंकि इसके लिए संसाधन उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन टहनियों के सड़क पर पड़े रहने से कभी भी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें