फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी के कारण गिरा पेड़, डेढ़ घंटे तक बाधित रहा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जनपद में सोमवार की दोपहर बाद आई तेज आंधी और पानी के कारण पिपरीडीह-बढुआगोदाम मार्ग पर सुवरा बोझ गांव के पास पेड़ गिरने से डेढ़ घंटे से अधिक समय तक जाम लग गया। जाम के कारण काफी संख्या में वाहन दोनों तरफ फंस गए। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाकर आवागमन प्रारंभ कराया। परदहां ब्लाक क्षेत्र के पिपरीडीह रेलवे क्रासिंग के पास सुवराबोझ मोड़ के समीप तेज आंधी के कारण विशालकाय पेड़ सड़क के बीच गिर गया। पेड़ गिरने के कारण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। डेढ़ घंटे से अधिक समय तक लोग जाम में फंसे रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरायलखंसी थाने की पुलिस ने क्रेन के माध्यम से पेड़ को मार्ग से हटवाया। तब जाकर मार्ग पर आवागमन प्रारंभ हो सका। हालांकि इस दौरान हुई तेज बारिश में कई बाइक चालक भीग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें