फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हाइटेंशन तार पर गिरी पेड़ की डाली, दस घंटे आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। मंगलवार की देर रात तेज आंधी के कारण पेड़ की डाली गिरने से हाइटेंशन तार टूटकर गिर गया। इससे बख्तावरगंज विद्युत उपकेंद्र के फीडर नंबर तीन से बिजली आपूर्ति होने वाले लगभग एक दर्जन गांवों में दस घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। तेज आंधी और पानी के कारण सनेगपुर, अमारी और कासिमपुर में हाइटेंशन तार पर पेड़ की डाली टूट कर गिरनेखुरहट, अमारी, सनेगपुर, बैजापुर, कासिमपुर, अमरहट, जमालापुर, भूपतनगर, रैनी आदि गांवों में आपूर्ति प्रभावित होने से रात भर लोग परेशान रहे। इस दौरान ग्रामीणों के सामने पेयजल की समस्या रही।बुधवार की सुबह मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तार जोड़कर आपूर्ति बहाल की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें