रतनपुरा।स्थानीय बाजार स्थित रामजानकी मंदिर कुंजवन कुटी से मंगलवार की शाम चार बजे भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा निकली।कुंजवन कुटी से शुरू हुई रथयात्रा रतनपुरा बाजार और रतनपुरा गांव का भ्रमण करते हुए श्रीरघुनाथ हनुमान मंदिर पहुंची।
जहां रथ का विधिवत पूजन अर्चन कर महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाये। जगह-जगह लोगों ने रथयात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी और शरबत की व्यवस्था की थी। वाराणसी से आए हुए 12 सदस्यीय डमरु-दल रथयात्रा का विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस दल डमरू बजाकर भगवान जगन्नाथ जी का स्वागत किया। कुंजवन कुटी पर रात के लगभग 11 बजे विशाल भंडारे के साथ रथयात्रा समाप्त हुई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। रथयात्रा में किसी प्रकार की भगदड़ न हो इसके जगह जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे।संवाद