फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की ट्रेवल हिस्ट्री है खतरनाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अहिलाद गांव में कोरोना पॉजिटिव मिला युवक पॉजिटिव की जानकारी होने के बाद भले ही होम क्वारंटीन हो गया था। लेकिन उसकी ट्रेवेल हिस्ट्री बहुत ही खतरनाक है। क्योंकि रिपोर्ट आने के साथ ही युवक अपने घर पहुंच गया था। इस बीच परिजनों के साथ-साथ गांव के अन्य लोग के संपर्क में वह आ चुका था। युवक दिल्ली से जिन चार लोगों के साथ चला था उनमें एक तो उसके गांव कहा है जबकि दो आजमगढ़ के जहानागंज के निवासी हैं। कोरोना पॉजिटिव युवक दिल्ली की एक कंपनी में काम करता था। उसकी तबीयत खराब हुई तो10 मई को दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में अपना परीक्षण कराने के साथ सैंपलिंग कराई। फिर घर के लिए चल पड़ा। गांव पहुंचने पर 14 को उसे सेंपल की रिपोर्ट पाजीटिव होने का मैसेज मिला। पिता ने उसे होम क्वारंटीन किया और शुक्रवार को उसे लेकर बाइक से अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में भी पिता पुत्र की ट्रेवेल हिस्ट्री रही। यहां फार्मासिस्ट ने उनका मोबाइल तक थाम लिया था। बढुआगोदाम : पीड़ित युवक की मॉ गांव में युवक के लौटने के बाद से ही मनरेगा के तहत हो रहे निर्माण कार्य में काम कर रही है। यहीं नहीं गांव के लोगों की माने तो युवक के तबीयत खराब होने की सूचना पर उसके चार पांच रिश्तेदार उसे देखने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें