मऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शिक्षकों ने कोरोना योद्धाओं के उत्साहवर्धन, सम्मान और कुशलता के लिए बृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे ईश प्रार्थना किया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष रूपेश पांडे, महामंत्री अरविंद आर्य ने कोरोना योद्धाओं के उत्साहवर्धन, सम्मान तथा कुशलता के लिए ईश प्रार्थना करने के लिए शिक्षकों का आह्वान किया था। बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने अपने निवास स्थान पर ही खड़े होकर परिवारों के साथ कोरोना योद्धाओं के उत्साहवर्धन एवं उनके सम्मान के साथ-साथ संपूर्ण विश्व के कल्याण की कामना की। इस संकट की घड़ी में मानव समाज जल्द से जल्द निकलने में समर्थ हो और देश पुन: अपने गौरव की ओर अग्रसर हो।