फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की ट्रेवेल हिस्ट्री पहुची विकास भवन तक, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना पॉजिटिव सिपाही की ट्रेवेल हिस्ट्री मंगलवार को विकास भवन तक पहुंचने पर हड़कंप मच गया। हालांकि सिपाही के पूरे परिवार के साथ साथ मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के कर्मचारियों को सहर महिला पब्लिक कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। लेकिन 25 अप्रैल को विकास भवन के सभागार में आयोजित बैठक में सिपाही के पिता एडीओ पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना के शामिल होने की जानकारी होने पर कर्मचारी महासंघ ने विकास भवन के कर्मचारियों को भी क्वारंटीन करने की मांग की है। पॉजिटिव सिपाही जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के काझा खुर्द गांव का निवासी है। सिपाही के पॉजिटिव मिलने पर पता चला कि वह बीते 28 मार्च को अपने घर आया था। इसके बाद अपने मित्र के घर गया। सिपाही के परिवार के 19 सदस्य को क्वारंटीन किया गया। बाद में पता चला कि सिपाही के पिता मोहम्मदाबाद गोहना ब्लाक पर एडीओ पंचायत के पद पर आसीन है, इस पर ब्लाक के कर्मचारियों को भी क्वारंटीन किया गया। लेकिन मामला यही नही थमा, अब पता चला कि 25 अप्रैल को विकास भवन के सभागार में बैठक थी। इसमें सिपाही के पिता शामिल हुए थे। उनके साथ अन्य ब्लाकों के अधिकारी के साथ विकास भवन के कर्मचारियों ने भाग लिया था। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रामाश्रय यादव मांग किया कि विकास भवन के कर्मचारियों को भी क्वारंटीन किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी रामसिंह वर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की मांग जायज है। वैसे पूर्व में कर्मचारियों की थर्मल स्क्रिनिंग कराई गई थी। कोई संदिग्ध दिखा तो उसकी जानकारी कर जांच आदि की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें