नगर के प्रकाश हास्पिटल में सूरदास की जयंती पर उनके चित्र पर मार्ल्यापण करते डा.मनीष राय।
- फोटो : MAU
मऊ। नगर स्थित प्रकाश ट्रामा सेंटर के तत्वावधान में मंगलवार को महान संत सूरदास की जयंती के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सक्षम संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार राय ने महान संत सूरदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। साथ ही अस्पताल के स्टाफ द्वारा नेत्रदान करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार राय ने कहा कि जीते जी रक्तदान, मरते-मरते नेत्रदान करना महादान है। यह कितना महान कार्य है कि मृत्युपरांत मेरी आंखों से किसी दूसरे के जीवन में प्रकाश हो जाए। उन्होंने कहा कि सूरदास जी की रचनाएं जीवन को दिशा देने का काम करती हैं। उनकी हर रचनाएं ज्ञान-परख हैं। उन्होने कहा कि देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है, ऐसी स्थिति में सरकार के निर्देशों का गंभीरता से पालन करना चाहिए। साफ-सफाई के साथ-साथ फिजिकल डिस्टेंसिंग का पूरा-पूरा ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रोहित सिंह, संजय मिश्रा, पीयुष गुप्ता, रितेश सिंह, मनश्वी सिंह, शिप्रा गुप्ता, दीपक ने नेत्रदान करने का संकल्प लिया।