फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रासंपोर्ट नगर, बस अड्डा शहर के बाहर होंगे

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में अमृत योजना को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते डीएम अरूण कुमार।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अमृत योजना के तहत तैयार की जा रही मऊनाथ भंजन महायोजना 2031 के संबंध में बैठक हुई। जिसमें महायोजना का प्रस्ताव डीएम के समक्ष रखा गया। इसमे ट्रासंपोर्ट नगर और बस अड्डा शहर के बाहर रखने की बात कही गई है। बताया गया कि महायोजना 2031 छ: लाख 19 हजार की जनसंख्या के लिए तैयार की जा रही है। जिसमें आवासीय, व्यवसायिक सुविधाओं तथा खुले स्थलों का मानक के अनुरूप प्रस्ताव किया गया है। मार्गों के दोनों और व्यवसायिक गतिविधियों का भी प्रस्ताव है। बताया गया कि नगर पालिका के विगत बोर्ड बैठक के निर्णय के क्रम में शहर में क्षेत्रीय यातायात के दबाव को कम करने के दृष्टिगत ट्रांसपोर्ट नगर एवं बस अड्डा को बाईपास के बाहर की ओर प्रस्तावित किया गया है। बैठक में विचार विमर्श के बाद जिलाधिकारी ने प्रस्तावों को स्वीकृति दी। इस पर लोगों के सुझाव और आपत्तियां मांगने के लिए एक माह तक प्रदर्शनी लगाने और सुझावों तथा आपत्तियों पर सुनवाई अगली बैठक में करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट डी.पी. सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मऊ दिनेश कुमार,अधिशासी अभियंता जल निगम किदवई, अधिशासी अभियंता पी.डब्ल्यू.डी. जितेंद्र सिंह, नगर पालिका चेयरमैन तय्यब पालकी अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें