फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 198 मतदेय स्थल हुए कम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की संख्या पर चर्चा की गई। तय हुआ कि अब प्रत्येक मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की संख्या 1500 रहेगी। ऐसे में जनपद में 198 मतदेय स्थल कम हुए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के मतदेय स्थल को अधिकतम 1500 वोटरो पर बांटने के निर्देश में जनपद में मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की संख्या की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। पूर्व में जनपद में कुल 1960 मतदेय स्थल थे, ऐसे में अब 198 मतदेय स्थलों की कमी आई है। बंटने के दौरान विधानसभा मधुबन में 49, घोसी में 65, मोहम्मदाबाद गोहना में 46 एवं मऊ में कुल 38 बूथ समायोजित किए गए है। पहले एक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाता हो सकते थे। संभाजन की प्रक्रिया चार अगस्त से शुरू की गई थी। बैठक के दौरान कुछ जन प्रतिनिधियों द्वारा आपत्ति एवं सुझाव हेतु और समय की मांग पर जिलाधिकारी ने कल शाम तक लिखित रूप में आपत्तियां एवं सुझाव दर्ज कराने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को ऐसे मतदान केंद्रों पर जहां आठ या उससे ज्यादा बूथ हैं, उन्हें निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मानक के अनुसार यथा संभव कम करने के प्रयास करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ तथा सुपरवाइजर के साथ बैठक कर लोगों में जागरूकता लाने को कहा। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट डी.पी. सिंह, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, नगर पालिका चेयरमैन तय्यब पालकी सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें