फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आरक्षियों के लिए बनेगा ट्रांजिट हॉस्टल

विज्ञापन
पुलिस लाइन में बन रहा ट्रांजिट हास्टल।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। अब महिला आरक्षियों को किराए के भवनों में नहीं रहना होगा। पुलिस लाइन में 15 करोड़ रुपये की लागत से उनके लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त ट्रांजिट हॉस्टल बनाया जाएगा। निर्माण कार्य पुलिस आवास निगम को करेगा जो अगले साल इसे तैयार कर देगा। संक्रमण के दौरान निर्माण कार्य नहीं हो सका था। पुलिस विभाग में आवास की कमी की से महिला पुलिसकर्मी किराए का कमरा लेकर परिवार समेत रहने को मजबूर हैं। ऐेसे मेें उन्हें ड्यूटी करने में असुविधा का सामना करना पड़ता है। अब शासन की ओर से इनके लिए पुलिस लाइन में 15 करोड़ की लागत से ट्रांजिट हॉस्टल बनाया जा रहा है। हॉस्टल आठ मंजिला होगा और आधुनिक सुविधाओं से पूर्ण होगा। हास्टल में कुल 64 फ्लैट तैयार होंगे। हास्टल निर्माण छह माह पूर्व ही पूरा हो जाना था। लेकिन संक्रमण काल के चलते इसके निर्माण में बाधा आ गई थी। संक्रमण के सामान्य होने के बाद से निर्माण कार्य में तेजी आई है। भवन निर्माण कार्य में फिनिशिंग का कार्य बाकी है। इसके अगले साल 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। एसपी सुशील घुले ने बताया कि महिला आरक्षियों के लिए ट्रांजिट हास्टल का निर्माण जारी है। यह अगले साल बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें