फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सड़क किनारे रखे ट्रांसफाॅर्मर दे रहे हादसे को दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के अधिकांश जगहों पर बिजली विभाग द्वारा लगाए गए ट्रांसफार्मर खुले में पड़े हैं। विभाग द्वारा इन ट्रांसफार्मर के चारों तरफ कोई सुरक्षा घेरा तक नहीं कराया गया है। इससे हादसा होने की आशंका से लोग दहशत में जी रहे हैं। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने सुधि लेने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है।
विज्ञापन

नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में 3734 ट्रांसफार्मर लगे हैं, वहीं पूरे जिले में 16 हजार ट्रांसफार्मर लगे हैं। इसमें नगर के ट्रांसफार्मर को तार या लोहे की जाली से कवर किया गया है। लेकिन अभी भी नगरपालिका क्षेत्र के बकवल मोड़ के पास पोल पर ट्रांसफार्मर को लगाया गया है। इसके अलावा ताजोपुर मोड़ के पास चबूतरा पर ट्रांसफार्मर को लगाया गया है। हादसा होने की आशंका से लोग दहशत में जी रहे हैं। मुहम्मदाबादगोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां बाजार में चार वर्ष पूर्व फल की दुकान लगा रहे दो दुकानदारों की ट्रांसफार्मर के पास गुजरे तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसके बाद भी बावजूद न तो तार के नीचे गार्डिंग लगाया न ही ट्रांसफार्मर को सुरक्षित किया गया। इसी तरह रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र में खुले में लगे ट्रांसफार्मर दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। इस बाबत अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार का कहना है कि जिले में बेहतर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था करने की प्रक्रिया चल रही है। खुले में लगे ट्रांसफार्मरों को जाली से कवर करने के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें