वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के घरोइया मोड़ के पास शुक्रवार की शाम को कोचिंग से घर जा रहे छात्र को कुछ लोगों ने पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
कोतवाली क्षेत्र के मालव पिटोखर गांव निवासी अभिषेक यादव पुत्र केदार जो घरोइया मोड़ से कोचिंग पढ़कर घर जा रहा था कि रास्ते में एक बाइक पर चार सवार लोगों ने उसके साइकिल में टक्कर मार दिया और वह जमीन पर गिर गया। जब छात्र ने शोर मचाया तो जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल छात्र शुक्रवार देर रात शिवम, अनुज, अंकित समेत एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित छात्र की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी रही। संवाद