कोपागंज के वाजिदपुरा में साथ रखे तीन ट्रांसफार्मरों में लगी आग।संवाद
- फोटो : MAU
कोपागंज। मोहल्ला वाजिदपुरा में लगे 400 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार की दोपहर अचानक धू-धू कर जल उठा। आग ने पास में लगे 250 केवी के ट्रांसफार्मर को अपनी चपेट में ले लिया। लोग डर कर घरों से निकलकर बाहर आ गए। दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 400 केवी ट्रांसफार्मर से दोपहर में धुंआ निकल रहा था। कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। इसके साथ उससे सटे रखे 400 केवी और 250 केवी ट्रांसफार्मर भी आग की चपेट में आ गए। शुरुआत में किसी ने ध्यान नहीं किया। थोड़ी देर बाद तेज लपटें निकलने लगीं तो हड़कंप मच गया। सड़क पर खड़े वाहनों के साथ ही ठेले वाले और राहगीर इधर-उधर भागने लगे। इसके चलते मोहल्ले की बिजली सप्लाई बंद हो गई। मोहल्ले के दस हजार से अधिक लोगों को दिन भर भीषण गर्मी से जूझना पड़ा। हालांकि विभागी अफसर दावे कर रनहे हैं कि जल्द ही नए ट्रांसफार्मर लगाकर सप्लाई शुरू की दी जाएगी। इस दौरान सभासद विनय गुप्ता,भाजपा नेता संजीव कुमार गुप्ता आदि लोग पहुंच गए थे। डांड़ी सब स्टेशन के जेई मनोज कुमार ने कहा कि ओवरलोड और शार्ट सर्किट के वजह से ट्रांसफार्मरों में आग लग गई है। दो-तीन दिनों में सप्लाई नार्मल कर दी जाएगी।
कोपागंज के वाजिदपुरा में साथ रखे तीन ट्रांसफार्मरों में आग लगने के बाद जुटी भीड़।संवाद- फोटो : MAU