रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रैक नंबर-2 की दो क्लिप गार्ड टूट जाने के बावजूद ट्रेनों का संचालन जारी रहा। मंगलवार को यह मामला सामने आया। कर्मचारियों को भी जानकारी तब हुई जब एक राहगीर ने उन्हें इसकी सूचना दी। आनन फानन में रेलवे प्रशासन द्वारा मरम्मत कराया गया।
रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर दो रेलवे ट्रैक हैं। एक ट्रैक मुख्य प्लेटफार्म से जुड़ा है। जबकि दूसरा ट्रैक एक्सप्रेस ट्रेनों के जाने के लिए बनाया गया है। उसी दूसरे रेलवे ट्रैक की दो क्लिप गार्ड टूट गए।
मंगलवार को इसकी जानकारी तब हुई जब एक राहगीर ने इसकी जानकारी रेलवे के कर्मचारियों को दी। एक सप्ताह से बिना रेलवे ट्रैक सही रहे उसपर से कई एक्सप्रेस ट्रेनें गुजर गईं।
सोमवार को इसी ट्रैक से पूर्वांचल एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस भी गुजरीं। इस संबंध में रतनपुरा रेलवे स्टेशन मास्टर जेएन पाठक ने बताया कि कर्मचारी लगातार ट्रैक की पेट्रालिंग करते हैं। उन्हेें कहीं टूटी क्लिप गार्ड नहीं दिखी।