मऊ। कोविड 19 से बचाव के क्रम में इंडियन डेंटल एसोसिएशन जुड़े दंत चिकित्सकों को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में
प्रशिक्षित किया गया। बताया गया कि दंत चिकित्सक कोरोना इंफेक्शन से सबसे ज्यादा संक्रमित होने के प्रभाव में है। डॉ. वकील अली ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि डेंटल क्लीनिक में बहुत ही सावधानी से मरीजों को देखना है। संक्रमण न फैले इसका ख्याल रखने की जरूरत है। मरीज के पूरी यात्रा इतिहास और उसका बुखार, सर्दी, खांसी और गले में खराश आदि की भी जानकारी लेना है। संदिग्ध मरीज के होने परजिला अस्पताल या मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को रिपोर्ट करना है। उन्होने बताया कि डेंटल क्लीनिक में परिवारजनों को एवं बाहरी व्यक्तियों को अनावश्यक प्रवेश न करने दिया जाए। डॉ. राजीव वर्मा ने बताया कि डेंटस्टि अपने को सुरक्षित रखते हुए समुदाय के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखेंगे। डॉ. अश्वनी सिंह ने डेंटल क्लीनिक को सेनीटाइज करने के लिए विस्तार से चर्चा किया। डॉ. शैलजाकांत पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले समस्त चिकित्सक अपने कभनीनिक पर सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखेंगे। प्रशिक्षण में डॉ. अमित सिंह, डॉ. मयंक चौबे, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. फहद, डॉ. एनएम त्रिपाठी, डॉ. अंजनी त्रिपाठी, डॉ. सारिका सिंह, डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ. अबू हुजैफा, डॉ. अबु साद, डॉ. शैलेश केशरवानी, डॉ. असगर अली, डॉ. अजीत सिंह, डॉ विशाल देववंशी, डॉ. आदित्य प्रजापति, डॉ. अविनाश शर्मा, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. एनआई सिंह, डॉ. फैजल, डॉ. एमब असलम, डॉ. प्रवीण उपाध्याय, डॉ. संजीव कुमार यादव, डॉ. ओमकार सिंह, डॉ. असद अनीस, डॉ. गुलहसन खान आदि उपस्थित रहे।