फतेहपुर मंडाव। मधुबन थाना क्षेत्र के पवनिया पुल के पास रविवार की सुबह बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध घायल हो गया। मधुबन थाना क्षेत्र के नेवादा निवासी शमशुद्दीन 60 रविवार की सुबह साइकिल से कटघरा शंकर मोड़ स्थित सब्जी मंडी जा रहा था कि बाइक ने टक्कर मार दी। लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।