फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण को लेकर दिया जाएगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख और प्रधान पदों के आरक्षित पदों की संख्या जारी कर दी गई है लेकिन सीटों का आवंटन बाकी है। आरक्षण को लेकर जनपद स्तरीय समिति की ओर से 18 और 19 फरवरी को विकास भवन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 15 मार्च तक आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर लेनी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षित पदों की संख्या की जानकारी पंचायती राज निदेशालय की ओर से दी जा चुकी है। ब्लाक प्रमुख पद पर आरक्षण निदेशालय की ओर से जल्द जारी होने की संभावना है। पंचायती राज निदेशालय लखनऊ में आरक्षण को लेकर 16 और 17 फरवरी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में जिला पंचायतराज अधिकारी और उनके सहयोगी अधिकारी प्रशिक्षण लेंगे। निदेशालय से प्रशिक्षण लेने के बाद ये प्रशिक्षक जनपद के अधिकारियों और कर्मचारियों को विकास भवन में दो दिनों का प्रशिक्षण देंगे। जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम सभा सदस्यों के आरक्षण जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति करेगी। इसके बाद पंचायत चुनावों में आरक्षण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 15 मार्च तक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनी समिति आरक्षण की सूची जारी करेगी। इस समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी, सदस्य सीडीओ, अपर मुख्य अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी है। सूची जारी होने के बाद आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। इसके बाद उनका निपटारा करके आरक्षण करके सीटों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें