फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की बारीकियों को लेकर महिला मेंठो को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक सभागार में ब्लॉक दिवस पर महिला सोह, ग्राम पंचायत सचिवों और महिला मेठ को स - फोटो : MAU
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। ब्लॉक सभागार में गत दिनों प्रशिक्षण शिविर में महिला मेठों ने विकास कार्यों की बारीकियां सीखीं। ग्राम सचिवों, रोजगार सेवकों और महिला समूह को पंचायतों के सभी कार्यों में पारदर्शिता और अभिलेखों को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया। शासन ने प्रत्येक माह की सात तारीख को महिला मेठ दिवस मनाए जाने के निर्देश जारी किया है। जिसके तहत गांव में विकास कार्यों को लेकर महिला मेठ को प्रशिक्षित करने और कार्यों की बारीकी समझाने को लेकर प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। तीन शिकायतें प्राप्त हुई। बरडीहा गांव निवासी सोबरन ने कुटुंब रजिस्टर में नाम दर्ज करने की आवेदन दिया तो वही सैदपुर गांव में इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने की शिकायत की गई। बीडीओ सीबी मौर्य ने कर्मचारियों को शिकायतें दूर किए जाने का निर्देश दिया। सभी ग्राम सचिवों को निर्देशित किया कि गांव में विकास कार्य का लेखा-जोखा अपडेट रखें।
विज्ञापन

कहा कि गांव में नरेगा कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए महिला मेठ की नियुक्ति की गई है। ब्लाक के 83 ग्राम पंचायतो में कुल 60 महिला मेठ नियुक्त है। समय बद्ध चरण से कार्य पूरा कराने को लेकर सभी महिला मेठो को प्रशिक्षित किए जाने की योजना है। इस दौरान प्रमुख रुप से सहायक विकास अधिकारी सुग्रीव प्रसाद, जेई विनोद सिंह, एडीओ पंचायत आदित्य सिंह, सचिव अजय कुमार, पवन सिंह सौरभ सिंह, अजय राय, आदि समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें