फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भदसा मानोपुर मार्ग पर सड़क हादसे में प्रशिक्षु आरक्षी की माैत

विज्ञापन
सड़क हादसे में मृत राधा कृष्णा की फाइल फोटो
विज्ञापन
कोपागंज, मऊ। कोपागंज के भदसा-मानोपुर मार्ग पर सोमवार देर रात 2:00 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घोसी नगर के कस्बा खास निवासी एवं प्रयागराज में प्रशिक्षु आरक्षी राधा कृष्ण उर्फ किशन सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि राधा कृष्ण किसी कार्य से जा रहे थे, तभी कोपागंज के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही प्रशिक्षु आरक्षी की मृत्यु हो गई। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रशिक्षु आरक्षी की असमय मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें