पंजाब के जालंधर से स्पेशल ट्रेन से पहुँचने के बाद थर्मल स्क्रीनिंग के लिए कतार में खड़े यात्री।
- फोटो : MAU
मऊ। लॉकडाउन के तीसरे चरण में प्रवासियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए दो श्रमिक विशेष ट्रेन रविवार को मऊ जंक्शन पर पहुंची। इन ट्रेनों से अलग-अलग जगह के 2529 प्रवासियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद 150 से ज्यादा रोडवेज बसों से रवाना किया गया। रविवार की दोपहर 2.30 बजे पंजाब के जालंधर प्रांत से 1248 श्रमिकों को लेकर 22 कोच की विशेष ट्रेन मऊ जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर पहुंची। यह तीन घंटे तक आरपीएफ तथा जीआरपी जवानों ने एक-एक कोच को क्रमवार खोलकर सोशल डिस्टेसिंग के साथ श्रमिकों के थर्मल स्क्रीनिंग के बाद भोजन का पैकेट, पानी देकर रोडवेज बसों से रवाना किया गया। इसी क्रम में गुजरात के सूरत से 1281 श्रमिकों को लेकर ट्रेन मऊ जंक्शन पहुंची। इन श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद रवाना किया गया।