फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सुबह वाराणसी और रात में लखनऊ के लिए चले ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को एक प्रतिनिधि मंडल पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के पीओ प्रकाश को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन देने के बाद अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि सुबह वाराणसी और रात में लखनऊ के लिए प्रतिदिन ट्रेन चलाई जाए। प्रत्येक स्टेशन पर नल और साफ सफाई की व्यवस्था की जाए। दिव्यांग के लिए सीढ़ी के पास रैंप बनाया जाए। सुबह वाराणसी और रात मे लखनऊ के लिए ट्रेन चलाए जाने से यात्रियों के साथ-साथ रेलवे का भी राजस्व बढ़ेगा।
करोड़ों की लागत से इंदारा- दोहरीघाट का आमान परिवर्तन हुआ है और मात्र अभी तक एक ट्रेन प्रयागराज के लिए ही चल रही है। जबकि इस ट्रैक पर बहुत सी ट्रेनों का आवागमन होना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में सुदर्शन कुमार, अरविंद मौर्य, सदर आलम, आशीष कुमार, शेख हिसामुद्दीन, नौशाद खान, जियाउद्दीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें