फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के नीचे आने से रेलवे कर्मी की मौत

Sun, 18 Oct 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी का बैग छीनकर भाग रहे उचक्के को पकड़ने में रेलकर्मी ट्रेन के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इंदारा रेलवे स्टेशन के समीप हादसा हुआ। मालबाबू के पद पर बलिया जिले में तैनात कर्मचारी ट्रेन से बलिया ड्यूटी पर लौट रहा था। उचक्के को पकड़ने पर फिसल कर ट्रेन के नीचे आ गया।
विज्ञापन



जीआरपी थाना क्षेत्र मऊ के इंदारा रेलवे स्टेशन से घोसी कोतवाली क्षेत्र के अरियासो गांव निवासी 35 वर्षीय अजीत मौर्य पुत्र भृगुनाथ मौर्य पत्नी प्रज्ञा एवं पुत्र अवज्ञा के साथ शनिवार की रात बलिया जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से रवाना हुए।


वह बलिया जिले में रेलवे विभाग में ही मालबाबू के पद पर तैनात थे। जैसे ट्रेन रवाना हुई। एक उचक्का अजीत मौर्या की पत्नी का पर्स छीन कर भागने लगा। यह देखकर अजीत मौर्या उसके पीछे पकड़ने के लिए भागे।
विज्ञापन



 उचक्का ट्रेन से उतरकर भाग गया, जबकि अजीत मौर्या का ट्रेन से पैर फिसल गया और वे ट्रेन के नीचे आ गए। इससे ट्रेन से कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर उसकी पत्नी अपना सुधबुध खो बैठी।
ट्रेन के यात्रियों ने चेन पुलिंग कर उसके पत्नी को उतारा और इसकी सूचना जीआरपी को दी गई। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर मृतक के परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें