रेलवे ट्रैक के धंसे हिस्से को सही करने का काम शुरू
- फोटो : अमर उजाला
भारी बारिश के चलते शुक्रवार सुबह मऊ-इंदारा जंक्शन के बीच रेलवे ट्रैक धंस गया। सुबह साढ़े आठ इसी ट्रैक से होकर दादर एक्सप्रेस गुजरी थी। गनीमत रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। मऊ जंक्शन से करीब तीन किमी दूर पटरी के किनारे एक हिस्सा धंसने की सूचना पर रेलवे अधिकारी कर्मचारियों के साथ पहुंचे। रेलवे ट्रैक को दुरस्त कराया।
बृहस्पतिवार की शाम से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। रात भर हुई भारी बारिश के चलते मऊ जंक्शन से तीन किमी दूर मऊ-इंदारा जंक्शन के बीच रेल की पटरी के किनारे का एक हिस्सा धंस गया। जानकारी के बाद ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया गया। इसकी सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंच कर धंसे हुए हिस्से को दुरुस्त कराया गया।
इससे पहले शुक्रवार सुबह डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस और इंटरसिटी एक्सप्रेस इसी ट्रैक से गुजरी। गनीमत रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जानकारी प्राप्त होने के बाद से ही धंसे हिस्से को सही करने का कार्य किया जा रहा है। भारी बारिश के कारण दबाव बढ़ने से ट्रैक के नीचे की गिट्टी धंस गई थी। जल्द ही आवागमन शुरू
कर दिया जाएगा।
पढ़ेंः मऊ में कच्चा मकान ढहने से पति-पत्नी की दबकर दर्दनाक मौत, पूरे गांव में मातम