फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बाइक सवार को बचाने में गिट्टी लदा ट्रेलर गड्ढे में पलटा

विज्ञापन
करहां-जहानागंज मार्ग स्थित मालव पुल के पास पलटा ट्रेलर।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां-जहानागंज मार्ग स्थित मालव पुल के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे गिट्टी से लदा ट्रेलर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर जहानागंज की ओर गिट्टी लेकर जा रहा था। मालव पुल के मोड़ पर अचानक एक बाइक सामने आ गई। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन मोड़ा, जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।
हादसे में चालक विकास कुमार (24) और सहायक प्रिंस (23) को कोई चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। बाद में यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेलर के मालिक विकास यादव निवासी फरिहा, जनपद आजमगढ़ बताए गए हैं। दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें