फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दुकान में घुसा ट्रेलर, तीन लाख का नुकसान

विज्ञापन
रतनपुरा बाजार में मकान में अनियंत्रित ट्रेलर,जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
रतनपुरा। स्थानीय बाजार के भीमपुरा तिराहे पर शनिवार की रात लगभग 11:30 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर धर्मेंद्र मद्धेशिया की दुकान में घुस गया। गनीमत रहा कि उस समय दुकान बंद हो गई थी और सभी अपने घर चले गए थे। हादसे में दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मिठाई की दुकान का काउंटर और फ्रीज आदि क्षतिग्रस्त हो गया। इससे धर्मेंद्र का तीन लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है। टक्कर के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर वहां से भाग गया। हलधपुर थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि सुबह होने पर ट्रेलर वहां से हटवाया गया है। नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें