फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau Accident: कोहरे का कहर, सीमेंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रेलर ने मारी टक्कर, चालक की मौत

Wed, 17 Dec 2025 10:18 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बख्तावरघाट पुल के पास सड़क हादसे में एक चालक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब चालक ट्रैक्टर-ट्राली पर सीमेंट लादकर जा रहा था, इसी दौरान ट्रेलर ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
इसी ट्रेलर की टक्कर से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बख्तावरघाट पुल के पास ग्राम सभा शहरोज फोरलेन पर बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। मऊ की ओर से सीमेंट लादकर कोपागंज आ रहे एक ट्रैक्टर को पीछे से आ रही ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


क्या है मामला
मृतक की पहचान बब्बन यादव(45) पुत्र सूबेदार यादव निवासी सलाहाबाद मोड़, थाना कोतवाली मऊ के रूप में हुई है। घटना घने कोहरे के चलते होना बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भिजवा दिया।

पुलिस के अनुसार घना कोहरा हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें