फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी घटने के बाद देवारा में आवागमन दुश्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। सरयू नदी का जलस्तर घटने के बाद देवारा के गांवों में आवागमन दुश्वार हो गया है। संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी से तहस नहस हो गए हैं। बिंदटोलिया के पास नदी में कटान तेज हो गई है। शनिवार को हाहा नाला परसिया जयराम गिरी के रेगुलेटर पर जलस्तर 65.50 था। जबकि शुक्रवार को यह 66.20 तक था। पिछले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 70 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। नदी का जलस्तर घटते ही शनिवार को धर्मपुर बिशुनपुर के बिंदटोलिया गांव के पास कटान तेज हो गई। मुख्य मार्ग दुबारी से बिंदटोलिया और हाता से सुग्गीचौरी आदि मार्गों से बाढ़ का पानी हट गया है। लेकिन अभी कई गांवों के संपर्क मार्ग डूबे हुए हैं। मधुबन तहसील क्षेत्र के तटवर्ती क्षेत्रों सरयू नदी के उग्र तेवर ने कई मार्गों को तोड़ दिया है। दुबारी से बिंदटोलिया मार्ग में जरलहवा पुरवा, नई बस्ती के बीच में सड़क टूट गई है। प्राथमिक विद्यालय खैरा का संपर्क मार्ग टूट गया है। नदी में हो रही कटान ने बिंदटोलिया के नई बस्ती का अस्तित्व ही मिटा दिया है। गांव के लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से कटान रोकने के लिए कोई सार्थक उपाय नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें