फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में वेटिंग और कंफर्म टिकट तक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। त्योहारों पर ज्यादातर दिशाओं में चलने वाली ट्रेनें फुल हैं। स्थिति यह है कि स्लीपर ही नहीं, एसी कोच में भी वेटिंग टिकट मिल रहा है। वर्तमान में कंफर्म टिकट न मिलने से यात्री परेशान हैं। कोरोना काल के बाद पहली बार त्योहारों पर लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें फुल हैं। यात्री वेटिंग टिकट भी ले रहे हैं तो उनका टिकट कंफर्म नहीं हो रहा है। दरअसल दशहरा, दीपावली, छठ त्यौहार को लेकर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदबाद, सूरत आदि महानगरों से आने वाली सभी ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ है। दिल्ली से सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी में 45, ताप्तीगंगा एक्सप्रेस में 40, मुुबंई से आनी वाली दादर, गोदान एक्सप्रेस में 50 से ज्यादा वेटिंग चल रही है। इसके अलावा बापूधाम एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, पूर्वांचल एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में वेटिंग टिकट मिल रहा है। स्लीपर, सीटिंग कोच, जनरल कोच में क्षमता से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अधिक भीड़ को देखते हुए समय-समय पर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की जाती है। हालांकि अभी इसको लेकर कोई योजना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें