फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जलजमाव से 25 गांवों का आवागमन बाधित, नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। इंदारा दोहरीघाट रेलवे मार्ग पर स्थित घोसी ब्लाक क्षेत्र के अहिरानी पेट्रोल पंप के पास अंडरपास में जलजमाव से 25 गांवों के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को अंडरपास के पास प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अंडरपास में जमा बरसात का पानी कई गांवों के लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। ग्रामीण उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं। लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। अहिरानी, कंचनपुर, बसारथपुर, निबिहा, हरिपरा, कोरौली, मेहदुपार, कुरंगा, गनज्ञापार, विशुनपुरा, रेवली, छपरा, महाबलचक बेला सहित 25 गांवों के लोगों के लिए यह प्रमुख रास्ता है।
प्रदर्शन कर रहे छोटेलाल भारती, ग्राम प्रधान बसारथपुर, रमाकांत यादव, प्रेमचंद, दयाशंकर मौर्य, लालचंद, रामधारी यादव, लालती, किताबी, जग रोशनी, जयनाथ कन्नौजिया आदि लोगों का कहना था कि पांच माह पूर्व अंडरपास बनकर तैयार हुआ। लेकिन अब तक शेड नहीं बना। जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा हजारों ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। मौके पर मौजूद सुपरवाइजर अरविंद यादव ने बताया कि विभाग द्वारा शेड लगाने के लिए देरी से बजट मिला है। एक महीने में शेड का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें