मिर्जाहादीपुरा मऊ-आजमगढ़ मार्ग के किनारे लबे सड़क पर लगी आग को बुझाने के लिए उमड़ी भीड़ एवं मौके पर अफरा तफरी के चलते एक घंटे से अधिक तक यातायात बाधित रहा।
आग लगभग एक बजे लगी। दो बजे जब तक मौके पर फायरब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू नहीं पा लिया, तब तक सड़क पर भीड़ एवं अफरा तफरी रही। इसके चलते एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
गौरतलब है कि आग लगने के कारण काफी संख्या में नुकसान हुआ, लोगों ने किसी तरीके से दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।