फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारियों ने निकाला जुलूस

Thu, 17 Mar 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
कारोबारियों ने निकाला जुलूस
विज्ञापन
 केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में सराफा व्यवसायियों की अनिश्चितकालीन बंदी गुरुवार को जारी रही। संयुक्त व्यापार मंडल तथा स्वर्ण व्यवसायी संघर्ष समिति के जनपद बंद का आह्वान का नगर सहित जिले में बंदी का आंशिक असर रहा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों तथा सराफा व्यवसायियों ने मोटरसाइकल जुलूस निकाला।   वहीं दोहरीघाट में सर्राफा व्यवसायियों ने वित्त मंत्री का पुतला फूंका।  जुलूस मिर्जाहादीपुरा, सदर चौक, सिंधी कालोनी, बाल निकेतन, भीटी, सहादतपुरा होते हुए गाजीपुर तिराहा तक गया। इसके बाद गाजीपुर तिराहा से पुन: सदर बाजार होते हुए संस्कृत पाठशाला पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।  
विज्ञापन

इस मौके पर संघर्ष समिति के जिला महामंत्री मनीष सर्राफ ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी सही है तो गुजरात के  तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्साइज ड्यूटी का विरोध किया था। सन 2012 में प्रधानमंत्री को पत्र भेजा था। संयोजक उदय प्रताप सर्राफ ने केंद्र सरकार को कोसते हुए वित्त मंत्री को संवेदन शून्य कहा। इस अवसर पर व्यापारी नेता कमरुज्ज्मा, अजय साहू, गोपाल कृष्ण बरनवाल, इशरत इकबाल लारी, रामगोपाल वर्मा आदि शामिल थे। दोहरीघाट में सराफा व्यवसायियों की अनिश्चितकालीन बंदी गुरुवार को जारी रही। गुरुवार को सर्राफा व्यवसायियों ने दुकानें बंद कर जुलूस निकालकर नगर का भ्रमण किया। साथ ही केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें