फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर व्यापारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
कोपागंज नगर पंचायत में तिरंगा यात्रा निकलते नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि
विज्ञापन
वलीदपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल वलीदपुर के तत्वावधान में वलीदपुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में हिंदू-मुस्लिम समाज के लोगों के साथ-साथ छोटे बच्चों, युवाओं, व्यापारियों, नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। देशभक्ति के नारों से पूरा वलीदपुर राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग गया।

तिरंगा यात्रा खाद गोदाम से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान, सोनार गली एवं बड़ी बाज़ार होते हुए पुनः रामलीला मैदान पहुंची। पूरे मार्ग में लोगों ने तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और राष्ट्रप्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण हिंदू-मुस्लिम एकता एवं वलीदपुर की गंगा-जमुनी तहज़ीब रहा।
विज्ञापन

यात्रा में सभी वर्गों की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि तिरंगा पूरे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल वलीदपुर के नगर अध्यक्ष मनीष वर्मा, उपाध्यक्ष अंकित वर्मा, उपाध्यक्ष जमाल हासिम, महामंत्री मोहम्मद फ़ैज़ आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें