फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: व्यापारियों ने अंबाला ट्रेन को कटरा तक विस्तार देने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व मऊ जिला उद्योग व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक अलाउद्दीनपुरा स्थित कार्यालय में हुई। इसमें व्यापारिक हितों और जनसुविधाओं से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

व्यापारियों ने मऊ से अंबाला जाने वाली ट्रेन का विस्तार माता वैष्णो देवी कटरा तक करने और व्यापारी परिवारों को आयुष्मान कार्ड की सुविधा देने की मांग प्रमुखता से उठाई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने की। उन्होंने कहा कि मऊ से अंबाला जाने वाली ट्रेन को कटरा तक विस्तारित किया जाना क्षेत्र के लिए बेहद उपयोगी होगा। इससे मऊ समेत पूरे पूर्वांचल के व्यापारियों, श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को सीधे वैष्णो देवी धाम तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी से व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। बैठक में आनंद ओमर, अमृतलाल जायसवाल, रामनारायण साहू, शिवकुमार जायसवाल, अभय सिंह और जगदीश गुप्ता सहित कई व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें