फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जर्जर सड़कों पर व्यापार मंडल का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला कमेटी की एक बैठक नगर के अलाउद्दीनपुरा स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर की अध्यक्षता में बुधवार को हुई।
विज्ञापन

इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिले की खस्ताहाल और जर्जर सड़कों की स्थिति पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन से इनके तत्काल निर्माण और मरम्मत की मांग की।
जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने नगर की प्रमुख सड़कों की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सदर चौक बाजार से भेली बाजार होते हुए बंधा रोड जाने वाली सड़क पूरी तरह से टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।
विज्ञापन

इसके अलावा भेली बाजार से मिर्ची मस्जिद तक जाने वाला मार्ग भी अत्यंत जर्जर स्थिति में है। इन सड़कों पर आवागमन करने वाले लोग और व्यापारी प्रतिदिन दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो रहे हैं। व्यापार मंडल ने इन सभी मार्गों का जल्द से जल्द जीर्णोद्धार कराने की मांग की है।
बैठक में प्रदेश आईटी मंच के महामंत्री आनंद ओमर ने ग्रामीण व कस्बाई इलाकों की अधूरी सड़क परियोजनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि चिरैयाकोट से मोहम्मदाबाद गोहना, नदवासराय, भिखारीपुर, बलुआ पोखरा होते हुए घोसी तक सड़क का निर्माण होना तय था।
इसमें से चिरैयाकोट से मोहम्मदाबाद गोहना और नदवासराय से घोसी तक सड़क बना दी गई है लेकिन मोहम्मदाबाद गोहना के तमसा नदी पुल से नदवासराय बाजार तक का हिस्सा छोड़ दिया गया है। यह अधूरा मार्ग वर्तमान में बेहद जर्जर और बदतर हालत में है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में कन्हैयालाल सर्राफ, अनिल कुमार विश्वकर्मा, शमीम अहमद सर्राफ, आनंद कुमार बर्नवाल, जगदीश प्रसाद गुप्ता, मनीष वर्मा, धीरज वर्मा, शिवकुमार जायसवाल, और अभय तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें