मऊ। दक्षिण टोला के डोमनपुरा के पास रविवार सुबह ट्रैक्टर और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया। रानीपुर के सुल्तानीपुर निवासी दिवेश गुप्ता के यहां 28 मई को शादी का कार्यक्रम है। इसके लिए रविवार सुबह लगभग 8 बजे दिवेश गुप्ता अपनी बाइक से मऊ शहर में फूल लेने के लिए आया था। फूल लेकर अभी वापस जा रहा था। तभी दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के डोमनपुरा के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दिवेश गुप्ता का पैर टूट हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।