फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 18 महीने से खराब है ठैचा चट्टी पर लगा हैंडपंप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतनपुरा। स्थानीय ब्लॉक के ठैचा चट्टी पर लगा एक मात्र इंडिया मार्क टू हैंडपंप 18 माह से खराब है। इससे लोगों को शुद्ध पानी मयस्सर नहीं हो रहा है। प्रदूषित पानी के सेवन से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हैं। लोगों ने आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन समाधान नहीं किया जा सका है। रतनपुरा ब्लॉक के दक्षिणांचल स्थित ठैचा चट्टी पर लगभग 100 दुकाने हैं। जहां पर बलिया, मऊ और गाजीपुर के सीमावर्ती जिलों के लोगों का आना-जाना रहता है। लेकिन गर्मी में खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत कराने की जहमत नहीं उठाई गई है। प्रदूषित पानी के सेवन से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। इस बाबत एडीओ पंचायत रविंद्र नाथ यादव ने बताया कि खराब हैंडपंपों को तत्काल मरम्मत कार्य कराने के लिए पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें