फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के छपराभंगी सीवान मे खेत की जुताई कर बाहर निकलते समय अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। नगर पंचायत क्षेत्र के उसुरी निवासी अनिल मल्ल (40) पुत्र स्व. रामचंद्र मल्ल बृहस्पतिवार की दोपहर छपराभंगी के सीवान में ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर खेत से बाहर निकल रहे थे कि उसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना देख आसपास के लोग बचाव कार्य के लिए मौके पर दौड़ पड़े और ट्रैक्टर मे फंसे चालक को बाहर निकाले। जबतक कुछ कर पाते कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर का पता चलते ही परिवारजनों में कोहराम मच गया। वह रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें