फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथा हॉटस्पॉट बना लौवासाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील के लौवासाथ गांव में मुंबई से लौटा युवक बुधवार को पॉजीटिव मिला है। बीते 72 घंटे में तहसील में चार गांव हॉटस्पॉट बन चुके हैं। इसमें एक गांव में एक ही परिवार के तीन मरीज मिलने पर उसे कंटेनमेंट जोन बनाया गया हैं। बुधवार की देर शाम आई रिपोर्ट में मधुबन तहसील के लौवासाथ बैरियाडीह निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव मिली। युवक बीते 28 जून को महाराष्ट्र के नागपुर से लौटा था। जहां उसने खुद वापस लौटने पर 2 जूलाई को फतेहपुर मंडाव सीएचसी पर जांच कराया था। रिपोर्ट पॉजीटिव मिलने के स्वास्थ्य विभाग ने युवक को कोविड अस्पताल शिफ्ट करने के साथ उसके परिवार के सात लोगों को जिला मुख्यालय स्थित क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है। बीते तीन दिन में तहसील का यह चौथा गांव हैं, जहां मुंबई से लौटे प्रवासियों के पॉजीटिव निकलने से गांव को हॉटस्पॉट बनाया गया है। इससे पहले बीते 7 जुलाई केे आई रिपोर्ट में तहसील के रामपुर बेलौरी में मुंबई से लौटा व्यक्ति और उसकी पत्नी तथा बहन पॉजीटिव मिली थी। जिस पर गांव को कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। वहीं इसी दिन उफरौली तथा कोल्हुुुखास में मुंबई से लौटे दो युवकों के पॉजीटिव मिलने पर गांव को हॉटस्पॉट बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें