फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महिला को प्रताड़ित किया, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र तिलस्वा गांव निवासी एक युवक से कोर्ट मैरिज कर रह रही महिला ने पति और उसके भाई भाभी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पति सहित चार के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर निवासी एक महिला का आरोप है कि वह पहले से शादी शुदा है। इस बीच चार साल पहले तिलस्वा गांव निवासी अखिलेश यादव ने उससे कोर्ट मैरिज कर ली। अब उसका पति उसे प्रताड़ित कर रहा है। कुछ दिन पहले उसे जान से मारने का प्रयास किया। ससुराल वालों ने भी उसे घर बुलाकर मारा-पीटा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, उसके भाई भाभी सहित चार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें