कस्बा नगर के मझवारा मोड़ स्थित सर्वोदय पीजी कालेज सभागार में मंगलवार को पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित हुआ। इस दौरान छात्रों का आह्वान किया गया कि वह सफलता के साथ लक्ष्य को भी अहमियत दें। मुख्य अतिथि महाराजा हरपाल सिंह पीजी कालेज जौनपुर के प्रो. डॉ. जयकुमार मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर पूरी ईमानदारी, लगन एवं मेहनत से ज्ञान अर्जित करें, सफलता जरूर मिलेगी। विशिष्ट अतिथि दिल्ली में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विजय गुप्ता ने कहा कि आपकी जिस क्षेत्र या कार्य में रुचि हो उसे निर्धारित करके उसके प्रति समर्पित रहें। यदि कर्म सकारात्मक होगा तो फल भी मीठा ही होगा। जिलाध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ मऊ डा रामविलास भारती ने भी युवाओं को अपने कर्तव्यों को ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा की। कालेज की प्राचार्या प्रो डा वंदना पाण्डेय ने कहा कि जो कुछ भी विद्यार्थी जीवन में सीखें, उसे अपने व्यावहारिक जीवन में उतारें। इसके पूर्व सरकार द्वारा आयोजित फ्री आईएएस पीसीएस कोचिंग एवं हिंदी से नेट जेआरएफ पास नगर के कादीपुर निवासी एवं वर्तमान छात्र नीरज कुमार, सीताराम यादव, डा रामविलास भारती, आलोक पाण्डेय, डा संजय भारती, जयादत पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, अध्यापिका गिरजा यादव, डा अमरजीत, डा राजीव मिश्र, डा संजय कुमार, डा शैलेंद्र पाण्डेय, डॉ सत्येंद्रकांत पाण्डेय, डा नवनीत उपाध्याय, डा विजय गुप्ता, डा जयकुमार को स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया। इस दौरान मुशीर अहमद, डॉ नागेंद्र सिंह, राहुल विश्वकर्मा, संतोष कुमार, राहुल त्रिपाठी, सूरज सिंह सम्राट, रामभवन यादव आदि रहे।