फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपर नेहा का सपना इंजीनियर बनने का

Mon, 16 May 2016 12:18 AM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
टॉपर को मिठाई खिलाते परिवार के लोग
विज्ञापन
दसवीं में लड़कियों ने बाजी मारी। दीपदेव इंटर कालेज की नेहा सिंह ने 94.16 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में टॉप किया। उन्होंने अपने परिवारीजन और गुरुजन को अपनी सफलता के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन और कड़ी लगन के बल पर ही यह सफलता उन्‍हें मिली है। नेहा के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।   
विज्ञापन

टॉपन करने वाली नेजा भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती हैं। जिले में टाप मेरिट में आने के लिए शुरू से ही लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करती थीं। स्कूल तथा घर का टाइमटेबल फिक्स किया था।  छुुट्टियों में भी स्कूल में मैथ, साइंस की कक्षाएं चलती थीं। जिनका उन्‍हें भरपूर लाभ मिला।  उन्‍होंने कहा कि पढ़ाई के लिए कभी कोचिंग का सहारा नहीं लिया।
    लेकिन वे अपने गुरुजनों से लगातार मार्गदर्शन लेती रहतीं थीं। इसके अलावा वह प्रतिदिन 10घंटे पढ़ती थी। पढ़ाई करने के अलावा घर के छोटे बच्चों को पढ़ाती भी थी। इंजीनियर बनकर उन्होंने देश सेवा करना लक्ष्य बनाई हूं। कहा कि लक्ष्य तय कर कड़ा परिश्रम किया जाए तो सफलता मिलना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें